हरदोई। मीट शॉप के फर्जी लाइसेंस की आड़ में गोकशी का धंधा कराने वाले मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अब रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू की है।
थाना टड़ियावां के गोपामऊ मोहल्ला लालपीर में अवैध रूप से मीट की दुकानें चल रही थी। ईओ के फर्जी हस्ताक्षर से एनओसी लेकर मीट शॉप चलाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके बाद मो. शब्बीर, महफूज, अफजाल व निजामुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने फर्जी लाइसेंस के मामले में एक माह पूर्व पांच लोगों पर केस दर्ज किया था।
हाफिज अफरोज निवासी मोहल्ला लालपीर इस मामले में गोकशी करने का मास्टर माइंड था, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह बताया कि फरार चल रहे अभियुक्त अफरोज को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जहां से न्यायाधीश ने 14 दिन के लिए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।