फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फाइलेरिया जांच कर रही टीम से अभद्रता, भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। ब्लॉक क्षेत्र के घमोइया गांव में बृहस्पतिवार रात पंचायत भवन में फाइलेरिया की जांच कर रही टीम के साथ एक युवक ने अभद्रता की। इसके साथ ही गाली देते हुए पंचायत भवन से भगा दिया। ऐसे में टीम आधी अधूरी जांच किए सीएचसी लौट आई।
विज्ञापन

बिलग्राम सीएचसी के फाइलेरिया विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि घमोइया गांव स्थित पंचायत भवन में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह टीम के साथ ग्रामीणों की जांच कर रहे थे।
वहां लगभग 50 मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी थी। अन्य मरीज जांच के लिए खड़े थे। इस दौरान आया एक युवक गाली देते हुए अभद्रता करने लगा।
टीम के विरोध करने पर जांच बंद कराकर टीम को पंचायत भवन से बाहर निकाल दिया। इस पर टीम वापस लौट आई। कर्मचारियों का कहना है कि फाइलेरिया की जांच रात में ही की जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में गांव के लोग दबंगई करेंगे तो जांच करना संभव नहीं है। टीम के संदीप सिंह, आकाश यादव, रामनरेश ने सीएचसी अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें