फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः जिले में प्रतिभाओं में अपार संभावनाएं : अशोक बाजपेयी

विज्ञापन
फोटो-09- प्रेक्षागृह में आप और चेतना मंच के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित लोगों के साथ मौजूद र - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सामाजिक संस्था आप और हम चेतना मंच की ओर से सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना वर्चस्व कायम करने वाली जनपद की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डा. अशोक बाजपेयी ने पलिया की मिस यूपी प्रतियोगिता में विजेता रहीं पूजा अग्निहोत्री, कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर पहुंचने वाले लक्ष्मीपुरवा के शानवेंद्र मिश्र, भौतिक में शोधकर्ता टिलियापुर के मनमोहन मिश्र, डा. दिव्या सोमवंशी को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वह विभिन्न क्षेत्रों में जनपद का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर सुधा बाजपेयी की काव्य कृति अंतरा की बांसुरी का विमोचन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षिका कुमोदनी तिवारी, शिक्षक प्रसून बाजपेयी, दिग्विजय सिंह, अमन मिश्र, गोपाल नारायण मिश्र, वैभव प्रताप, अक्षय प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया। सीमा मिश्रा ने राष्ट्र वंदना प्रस्तुत की। भाजपा नेता राज बक्स सिंह, महेश मिश्र, अनिल सिंह, कमलेश पाठक, अरूणेश बाजपेयी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-10- कार्यक्रम में मौजूद लोग- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें