हरदोई में शराब कारोबारी की संपत्ति हुई कुर्क
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शराब के अवैध कारोबार में शामिल रहे मुकेश अवस्थी निवासी ग्राम मगरा थाना संडीला के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। इसी क्रम में उसकी चल अचल संपत्ति की कुर्की की गई है। मुकेश अवस्थी और उसकी पत्नी गुंजन अवस्थी की खेती कुर्क की गई है,जबकि इसके साथी रहे हरिओम रावत,विजय गुप्ता व केशव यादव के एक-एक वाहन की भी कुर्की की गई है ।कुर्की की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।