फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईःमैं जिंदा हूं, मुझे न्याय चाहिए

विज्ञापन
फोटो-03-आशुतोष पांडे फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सदर तहसील क्षेत्र के गांव बहोरवा निवासी आशुतोष पांडेय का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे मृत दर्शाकर उसका मकान अपने नाम चढ़वा लिया है। वह न्याय के लिए दो वर्ष से लगातार अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों के दर पर दस्तक दे रहे हैं। कई प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन

आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह बचपन से हरदोई में बुआ के घर आकर रहने लगा था। वह टेंट हाउस नौकरी करता था। वर्ष 1996 में राजस्व अभिलेखों में उसे गांव के कुछ लोगों ने मृत दर्शा दिया।
इस बात की जानकारी उसे वर्ष 2020 में तब हुई जब वह खंडहर पड़े कच्चे मकान को बनवाने के लिए पहुंचा। उसके खंडहर को उन लोगों ने अपना बताया जिन लोगों ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर उसे मृत दर्शाया था।
विज्ञापन

उसने मामले में राजस्व अधिकारियों से शिकायत की और पुलिस थाने को अवगत कराया। अफसरों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं की।
उसने 7 अप्रैल को अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी और 20 सितंबर को हरियावां के पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायती पत्र दिया। सीओ ने थाना टड़ियावां के थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सीओ हरियवां से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें