फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पति ने साथ जाने से किया इन्कार, पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के असलापुर गांव में पति ने पत्नी के साथ ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज पत्नी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा और 100 शैया अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चिमना गांव निवासी प्रीति (25) की शादी चार वर्ष पूर्व लोनार के असलापुर गांव निवासी अभय सिंह के साथ हुई थी। बुधवार सुबह उसने कमरे में साड़ी के फंदे से लटक गई। फंदे पर लटका देख पति ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे 100 शैया अस्पताल लेकर गए।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि वह कई दिनों से उसे ससुराल लेकर चलने की जिद कर रही थी। उसने खेत में धान की फसल की कटाई होने की वजह से जाने से इन्कार कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन

वहीं मृतका के पिता अवधेश सिंह ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें