फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी झुलसी

विज्ञापन
फोटो-17- अतरौली में इसी तार से हुआ हादसा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में सोमवार सुबह कपड़े सुखाने के लिए एल्मुनियम के तार में डालते समय करंट की चपेट में आकर पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उसकी पत्नी बचाने में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव अजमतपुर निवासी केहरी (67) खेती करता था। सोमवार सुबह वह खेत से घास काट कर घर लौट था। उसकी पत्नी भगवानदेई (65) कपड़े धो रही थी।
यह देख केहरी इन कपड़ों को सुखाने के लिए घर के आंगन में बंधी एल्मुनियम की तार में डालने लगा। यह तार टिन शेड से बांधी थी। इस शेड के ऊपर से पड़ोसी के घर को जाने वाली बिजली की केबल पड़ी थी।
जो बीच से कटी थी, इस कारण टिन शेड के माध्यम से तार में करंट आ रहा था। इस करंट की चपेट में आकर केहरी गंभीर रूप से झुलस गया। पति को बचाने के चक्कर में पत्नी भी झुलस गई।
विज्ञापन

उनकी आवाजें सुनकर परिजन व पड़ोस मौके पर आ गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दोनों को तार से अलग किया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए।
जहां पर डॉक्टर ने केहरी को मृत घोषित कर दिया और भगवान देई की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे विनोद ने बताया कि टिन शेड के ऊपर से पड़ोसी की बिजली की केबल निकली है।
विज्ञापन

केबल कटी होने से टीन शेड में करंट आ रहा था। इस कारण तार में करंट उतर आया और हादसा हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। परिजन की तरफ से सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फोटो-18- मृतक की पत्नी भगवान देई- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें