फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
फोटो-26- आग से जली विपिन कुमार क़ी गृहस्थी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव में मंगलवार सुबह एक घर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बिजली के तारों से चिंगारी निकले से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

गांव म्योरा में विपिन कुमार खेती करता है। मंगलवार सुबह उसके घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर कमरे में रखे बिस्तर आदि जलने लगे। आग की लपटें उठते देख पीड़ित के होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए।
पीड़ित ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने घटना की राजस्व विभाग को दी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार विनीत सिंह, लेखपाल आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बिजली के तारों से चिंगारी निकलने से बिस्तर में आग लगने की आशंका जताई है। तहसीलदार ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें