फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मजदूर के बंद मकान से गृहस्थी का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। थाना क्षेत्र के लौली गांव में मजदूर के बंद मकान से चोरों ने गृहस्थी का सामान पार कर दिया। गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गांव लौली निवासी छोटेलाल लुधियाना में मजदूरी करता है। छह माह पहले वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी साथ ले गया था। यहां मकान में ताला बंद था। बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया।
मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर कर पीतल के बर्तन समेत गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए।
शुुक्रवार को पीड़ित की पत्नी लुधियाना से वापस आई। उसे मेन गेट का ताला टूटा देखा। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी।
गेट खोलकर अंदर पहुंचने पर बक्से का ताला टूटा मिला। जिस पर पीड़िता को चोरी होने की जानकारी हुई। शनिवार को उसने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें