हरदोई जिले में सड़क किनारे टहल रहे शिक्षक को शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला में महेंद्र नगर कालोनी निवासी दीपक सहादत नगर गांव स्थित विद्यालय में अध्यापक थे। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर टाटा वर्कशॉप के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक की दो बेटियां और एक लड़का है। मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।