फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः यहां पुलिस को बंदरों से बचा रहा पुतला

विज्ञापन
फोटो-04- थाने के अंदर पेड़ से बंधा पुतला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। वैसे तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है लेकिन यहां तो पुलिस की सुरक्षा एक पुतला कर रहा है। जी हां यह कोई मजाक नहीं है बल्कि हकीकत है पाली थाने की।
विज्ञापन

जहां बंदरों के आतंक के चलते पुलिस कर्मियों का काम करना मुश्किल है। उनसे सुरक्षा के लिए थाना परिसर में एक पुतला खड़ा कर दिया है। जिसे देखकर बंदर भागते नजर आ रहे हैं।
पाली कस्बे में रहने वाले लोग बंदरों के आतंक से परेशान थे, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल सका। अब पुलिस भी बंदरों के आतंक का शिकार हो रही है। थाने में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैैं।
विज्ञापन

जो आए दिन गाड़ियों के शीशे तोड़ते हैं। मेज पर रखे रजिस्टर और जरूरी दस्तावेज, मोबाइल, चश्मा उठाकर ले जाते हैं। बंदरों की इस हरकत से बचने के सारे उपाय बेअसर साबित हुए।
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बंदरों को भगाने के लिए एक अनूठा तरीका निकाला है। उन्होंने आदमी सा दिखने वाला एक पुतला बनवाया। इस पुतले को जींस-टी शर्ट पहनाकर एक पेड़ से बांध दिया।
पुतला खड़ा होने के बाद अब बंदर उसे देखकर थाने के अंदर नहीं आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के मुताबिक पुतला खड़ा होने के बाद से बंदरों के आतंक से काफी हद तक राहत मिली है। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि थाने मेें बंदरों का आतंक था। पुलिसकर्मियों ने बचाव के लिए पुतला खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें