फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 60 आरओ और 73 एआरओ पूरी कराएंगे चुनाव प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया को 60 निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और 73 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) पूरा कराएंगे। आरओ और एआरओ के रूप में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जल्द ही सभी को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर 13 नगरीय निकाय के अध्यक्ष और 245 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। इन पदों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आरओ, एआरओ की नियुक्ति की व्यवस्था दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 60 अधिकारियों की आरओ और 73 अधिकारियों की एआरओ पद पर ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद नगरीय निकायों और वार्डों का आवंटन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आरओ और एआरओ को निकाय का आवंटन ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा। 13 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक निकाय में एक-एक आरओ और इनके सहयोग के लिए दो-दो एआरओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सदस्य पद की नामांकन प्रक्रिया के लिए आयोग की व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक पांच-पांच वार्ड पर एक आरओ और एक-एक एआरओ लगाया गया है। नामांकन के लिए कक्ष का निर्धारण भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
निकाय चुनाव की अधिसूचना कभी भी आ सकती है। शुक्रवार को डीएम एमपी सिंह ने कलक्ट्रेट स्थिति एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायालयों को नामांकन कक्ष बनाए जाने के उद्देश्य से जायजा लिया। कहा कि यहां पर नामांकन के लिए सभी व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें