फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में कछौना का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। चुनाव से ठीक पहले कछौना में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। कछौना को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आठ नगर पंचायतों व दो नगर पालिकाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित किया है। इसमें हरदोई की कछौना नगर पंचायत भी शामिल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष मीनू के प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी ने बताया कि गुरुवार को जारी आदेश की प्रति प्राप्त हो गई है।
आदर्श नगर पंचायत घोषित होने ने नगर का चहुमुखी विकास सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य मार्ग की मरम्मत की अनुमति मिल गई है। बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक व पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग से गाजू तिराहे तक मरम्मत का कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदस्य विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल ने शासन को पत्र लिख कर कछौना को आदर्श नगर पंचायत बनाने का आग्रह किया था। जिसका संज्ञान लेकर जनपद में आदर्श पंचायत का तमगा कछौना को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें