माधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव समुखा नेवादा के आंगनबाड़ी कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने पंचायत भवन का रखा कंप्यूटर व उपकरण चोरी कर लिए। प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
समुखा नेवादा प्रधान शशि कला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण प्राथमिक विद्यालय समुखा में बने आंगनबाड़ी केंद्र में कंप्यूटर आदि उपकरण रखे थे।
आंगनबाड़ी केंद्र के कक्ष में बैठकर पंचायत सहायक मधू काम करती हैं। सोमवार रात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र को अपना निशाना बनाया। कक्ष का ताला तोड़कर चोर एक कंप्यूटर सेट, इंर्वटर, कैमरा आदि चुरा ले गए।
सुबह पंचायत सहायक आंगनबाड़ी केंद्र खोलने पहुंची, तो उसे कक्ष का ताला टूटा मिला। उसने घटना की सूचना उन्हें दी। एसओ सुव्रत नारायण तिवारी ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।