फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः प्रेमी के खुदकुशी करने पर प्रेमिका को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रेमिका के घर के सामने आग लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रौजा थाना के भावलखेड़ा निवासी अमन का शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिगियानी निवासी रजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 जून को वह प्रेमिका के घर शादी की बात करने आया था।
वहां पर प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पिटाई से क्षुब्ध होकर अमन ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग लगा ली थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की मां मंजू की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका व उसकी मां उर्मिला, पिता रामऔतार व सियाराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रेमिका को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें