हरदोई के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे से सटे भगवंतपुर में बने टेंपो स्टैंड पर शनिवार सुबह एक युवती टेंपो में बैठी। टेंपो शाहाबाद की ओर चला। इसी दौरान टेंपो में पहले से बैठे एक अधेड़ ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी और टेंपो से उतर कर भागने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और सड़क पर ही पिटाई कर दी। इसके बाद युवती ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।