फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ई-रिक्शा से गिरकर छात्रा घायल, परिजनों ने चालक को पीटा, बोले- प्रंबधन वसूलता है बस का किराया

Wed, 14 Sep 2022 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सांडी कस्बा में गल्लामंडी के पास एक छात्रा ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक के नशे में होने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
घायल छात्रा खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही छात्रा रास्ते में गिरकर घायल हो गई। राहगीर ने उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक के नशे में होने पर उसकी पिटाई कर दी। कस्बे के मोहल्ला नौशहरा निवासी खुशी (8) कक्षा दो की छात्रा है। वह तिराहा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल से ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थी। ई-रिक्शा में करीब 10 बच्चे सवार थे। रास्ते में गल्लामंडी के पास खुशी ई-रिक्शा से नीचे गिरकर घायल हो गई। बच्चों ने उसे गिरता देख शोर मचाया। ई-रिक्शा में गाने बजने के कारण चालक ने ध्यान नहीं दिया। पीछे से आए बाइक सवार ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन आ गए। परिजनों ने मोहल्ले में बच्चों को छोड़ने पहुंचे चालक को शराब के नशे में देखकर पिटाई कर दी।  खुशी के पिता अनुराग ने बताया कि स्कूल प्रबंधक उससे बस का किराया वसूल रहे हैं। एक माह से ई-रिक्शा से बेटी केे घर भेज जा रहा है। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें