हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही छात्रा रास्ते में गिरकर घायल हो गई। राहगीर ने उसे निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक के नशे में होने पर उसकी पिटाई कर दी। कस्बे के मोहल्ला नौशहरा निवासी खुशी (8) कक्षा दो की छात्रा है। वह तिराहा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है।
बुधवार दोपहर छुट्टी होने के बाद स्कूल से ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही थी। ई-रिक्शा में करीब 10 बच्चे सवार थे। रास्ते में गल्लामंडी के पास खुशी ई-रिक्शा से नीचे गिरकर घायल हो गई। बच्चों ने उसे गिरता देख शोर मचाया। ई-रिक्शा में गाने बजने के कारण चालक ने ध्यान नहीं दिया। पीछे से आए बाइक सवार ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।