फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के चार लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइंया में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह सभी बेहोश मिले। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत में सुधार होने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव कुइंया निवासी नरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार की शाम घर में पनीर व अरहर की दाल बनी थी। वह बाहर से खाना खाकर आया था। इसलिए रात में बेटे मुनेंद्र (43), पत्नी रामकली (65), पौत्र अनुराग (18), पुच्चा सिंह ने एक साथ बैठक खाना खाया।
इसके बाद सभी अलग-अलग कमरों में सो गए। सुबह पत्नी रामकली उसे जमीन पर बेहोश पड़ी मिली। जबकि अन्य लोग कमरों में बिस्तरों पर बेहोशी की हालत में मिले। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी को एंबुलेंस से लेकर वह जिला अस्पताल आया। नरेंद्र ने बताया कि अभी भी सभी बेसुध हैं। पनीर कहां से लाए, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
डॉक्टर अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए है। उनकी हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें