फोटो-18- दुर्घटना ग्रस्त स्कूटी
- फोटो : HARDOI
संडीला। उन्नाव के बांगरमऊ कस्बा निवासी बिट्टी (32) बृहस्पतिवार दोपहर स्कूटी से अपनी भाभी लक्ष्मी (38) को लेकर लखनऊ से घर जा रही थी।
रास्ते में संडीला कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बेगमगंज के पास पीछे से आई कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के सोम गांव निवासी मोहन (32) अपने दोस्त संजय (38) के साथ कोथावां के नगवां गांव से बाइक से घर आ रहे थे। संडीला-बेनीगंज मार्ग पर जामू गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।