फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के हरदोईः पूर्व एमएलसी के बेटों ने सगे भाइयों को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। खेत पर कब्जा करने का विरोध करने पर पूर्व एमएलसी के बेटों ने दो सगे भाइयों को घर में बंधक बनाकर पीट दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर पूर्व एमएलसी के दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजी उद्दीन नगर निवासी आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उसका खेत है। बुधवार को संडीला के मलैया गांव निवासी पूर्व एमएलसी मिशबाहुद्दीन के बेटे रज्जाउद्दीन अपने भाई रमीउद्दीन के साथ जबरन उनका खेत जुतवा रहे थे।
जानकारी होने पर उनके भाई पंकज व सुधीर ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने से दोनों भाइयों को पीट कर वह लोग अपने घर ले गए।
जहां पर असलहा दिखाकर खेत का बैनामा करने के लिए धमकाया, खेत बैनामा करने से इन्कार पर भाइयों को बंधक बनाकर पीटा और जानमाल की धमकी दी।
सूचना पर उसने मौके पर जाकर भाइयों को छुड़वाया। अभी भी आरोपी उसके खेत पर कब्जा किए हैं। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें