फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः गोशाला में भरा बाढ़ का पानी, कई मवेशी लापता

विज्ञापन
फोटो-36- टिलियापुर गोवंश आश्रय स्थल में भरा बाढ का पानी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। ब्लॉक के टिलिया पुर गांव स्थित गोवंश आश्रम स्थल में गंभीरी नदी का पानी भर गया है। इस कारण कई गोवंश पानी में फंस गए हैं। उन्हें निकाल कर अस्थायी बाड़े में शिफ्ट कराया गया है। वहीं अचानक पानी आ जाने से कई मवेशी गोशाला से कहीं चले गए हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

टिलिया पुर में बने गो आश्रय स्थल के पास से गंभीरी नदी निकाली है। इस कारण गो आश्रय स्थल में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां 115 गोवंश थे, जिनमें से कुछ को गांव में दूसरी जगह अस्थायी बाड़ा बनाकर शिफ्ट किया गया है। वहां पर उनके खाने पीने की व्यवस्था कराई गई है। वहीं कुछ गोवंश अभी भी गो आश्रय स्थल में फंसे हुए हैं। जिन्हें जिम्मेदारों ने निकालने की जहमत नहीं उठाई है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष वर्मा ने बताया अस्थायी बाड़ा बनाकर पशुओं को उसमें रखा जा रहा है। रात के समय कई मवेशी लापता हो गए हैं। उनकी भी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें