सांडी। कस्बे में तिराहे पर एचटी लाइन का तार टूटकर टिन शेड की गुमटी पर गिर गया। जिससे गुमटी में आग लग गई। आग से कास्मेटिक का सामान जल गया। दुकानदारों की मदद से निजी संसाधनों ने आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
कस्बे के मोहल्ला औलादगंज निवासी हासिम मनिहार है। सांडी तिराहे पर टिन की गुमटी रखकर चूड़ियां और कास्मेटिक का सामान बेचता है। गुुमटी के ऊपर से एचटी लाइन निकली है।
बुधवार सुबह एचटी लाइन का तार टूटकर गुमटी के ऊपर गिर गया। जिससे गुमटी में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने गुमटी के अंदर से धुआं निकलते देखा, तो हासिम को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे दुकानदार ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना देनी चाहीं, लेकिन नंबर नहीं लग सका। पीड़ित ने पड़ोसियों की मदद से निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।
पीड़ित के मुताबिक आग से गुुमटी में रखा डेढ़ लाख रुपये का सामान राख हो गया। उसने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिजली एसडीओ दयानंद शर्मा ने बताया कि तार जुुड़वा कर आपूर्ति चालू करा दी गई है।