फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः किसानों ने अनंगपुर बिजली उपकेंद्र पर डाला ताला

विज्ञापन
फोटो-07- विद्युत उपकेंद्र पर ताला डालकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। बिजली आपूर्ति में सुधार समेत कई मांगों को लेकर बिजली उपकेंद्र अनंगपुर पर दो दिन से चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को शाहाबाद एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन

किसानों ने इसके पहले सब स्टेशन पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने लो वोल्टेज की समस्या का समाधान व नया फीडर चालू कराने के आश्वासन दिया है। एक्सईएन विनोद कुमार को किसानों ने ज्ञापन भी दिया।
क्षेत्र में बिजली कटौती, नए फीडर को चालू कराने, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या और लाइनमैन को हटाने की मांग को लेकर किसानों ने 17 अगस्त को अनंगपुर उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर धरना देना शुरू किया था।
विज्ञापन

किसान अनंगपुर उपकेंद्र से जुड़े पचदेवरा फीडर को चालू करने और कूंडी फीडर पर बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग कर रहे थे। गुरुवार सुबह किसानों ने उपकेंद्र में ताला डाल दिया।
इसकी सूचना कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर सवायजपुर एसडीओ हरदीप सिंह यादव और पचदेवरा एसओ अनिल कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया किंतु किसान नहीं माने।
एसडीओ की सूचना पर शाहाबाद एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से बात की। एक्सईएन विनोद कुमार को भी बुलाया। किसानों ने एक्सईएन को ज्ञापन दिया।
एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद एक्सईएन ने किसानों की मांगों का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब किसानों ने धरना खत्म कर उपकेंद्र में लगे ताले को खोल दिया।
इस दौरान आशीष सिंह, अतुल सिंह, नन्हे भैया, सुनील सिंह, सुधीर यादव, मोनू सिंह, राजीव पाल, अंकित राठौर, रूम सिंह, ध्यानपाल, अनिल कुमार, राजपाल, देवेश समेत अन्य रहे।
वर्जन
किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या, एक नए फीडर को चालू करने की मांग, लाइनमैन को हटाने की मांगे थी। शाम तक लो वोल्टेज सही होने की उम्मीद है। एक सप्ताह के बाद नए फीडर को चालू कराकर लाइनमैन को हटा दिया जाएगा। - विनोद कुमार, एक्सईएन

फोटो-21- किसानों से वार्ता करते शाहाबाद एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव और एक्सईन विनोद कुमार- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें