फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः संदिग्ध हालात में किसान की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के कंहारी गांव में मंगलवार शाम एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने चचेरे भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंहारी गांव निवासी ईश्वर दयाल (84) खेती करता था। उसका बेटा दृगपाल शाहजहांपुर के कांठ में रहता है। वह गांव में अपने भतीजों के पास रहता था। मंगलवार शाम उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पड़ोसियों की सूचना बेटा मौके पर आ गया। उसने आरोप लगाया कि चचेरे भाइयों ने पिता से आठ बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी।
बुधवार सुबह चचेरे भाई उसे सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर आ गया। मृतक के बेटे ने चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें