फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Suicide: कमरे में फंदे पर लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने बताई ये बात

Mon, 19 Sep 2022 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हदोई
विज्ञापन
मुरारी लाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के हिया गांव में रविवार देर रात किसान का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना में बारे में परिजन उसके मानसिक बीमार होने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हिया गांव निवासी मुरारीलाल (27) खेती करता था। रविवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात पानी पीने की बात कहकर नीचे उतर आया। इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इस पर पत्नी मोनी नीचे उतरकर आई, उसे कमरा अंदर से बंद मिला। उसने खिड़की से कमरे में देखा, तो छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से पति का शव लटक रहा था।

यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिवार के लोग छत से नीचे उतर कर आए। मृतक के पिता बनवारी लाल ने बताया कि बेटा मुरारी गांजा और शराब पीने का आदी था। इस कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। मानसिक बीमारी से परेशान होकर उसने जान दे दी। परिवार में पत्नी मोनी के अलावा एक ढाई वर्षीय बेटा रौनक है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें