फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कमरे में फंदे पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजू में किसान का शव सोमवार सुबह कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। गांव में बेटे से विवाद होने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की चर्चा है।
विज्ञापन

गांव गाजू निवासी रामभजन (50) खेती करता था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा। इस पर परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया।
घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का बेटा शराब पीने का आदी है। रविवार शाम बेटे से विवाद हुआ था। विवाद होने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें