हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव में सोमवार दोपहर एक किसान का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव पंडितपुरवा निवासी महेश (35) खेती करता था। सोमवार दोपहर उसका शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए भाई संजय ने शव लटका देखा।
शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने घटना की वजह के बारे में जानकारी न होने की बात कही।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। गांव में घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की चर्चा हो रही है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।