फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बाग में फंदे पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गांव में किसान का शव बाग में आम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सथरा निवासी विनोद (35) खेती करता था। शनिवार शाम उसका शव राम प्रताप के आम के बाग में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही। घटना की वजह के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विनोद ने आधार कार्ड के माध्यम से बैंक से कुछ ऋण लिया था। ऋण अदा न कर पाने से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें