फोटो-28- मृतक इदरीश की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पिहानी। क्षेत्र के कुसवारी गांव में सियार के हमले से घायल किसान ने दम तोड़ दिया। घटना से किसान के परिजन बिलख पड़े।
कुसवारी निवासी किसान इदरीस (45) खेती करता था। 23 नवंबर को वह घर के बाहर लेटा था। इस दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां पर उसे इंजेक्शन लगाने के बाद अगली तिथि देकर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया गया था।
सीएचसी पर उसे अलग-अलग तिथियों पर तीन इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद नौ दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह पानी से डरने लगे और आवाज भी बदलने लगी।
परिजन उन्हें लेकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां पर एक इंजेक्शन देने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं आया, तो चिकित्सक ने उन्हें घर ले जाने के लिए कह दिया। परिजन उन्हें घर ले आए और रविवार शाम घर पर ही उनकी मौत हो गई।