फोटो-06- मृतक अनूप दीक्षित की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। अल्हागंज-जलालाबाद मार्ग पर गुरुवार की रात किसी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी अनूप दीक्षित (50) खेती करता था। गुरुवार को वह शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा के बाजार से घरेलू सामान खरीदने गया था।
देर रात शमापुर के पास किसी वाहन ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए।