फोटो-05- मृतक राम जीवन की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। थाना क्षेत्र के खेरवा निवासी राम जीवन (48) किसानी करते थे। शनिवार रात वह घर से कुछ दूर स्थित खेतों की रखवाली के लिए गए थे। वह गांव निवासी सरजू की दुकान की छत पर सो गए।
रात में छत से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आ गयी। घटना की जानकारी गांव के अशोक कुमार, श्यामलाल, राधु, सुरेश ने उनके परिजनों को दी।
परिजन उन्हें सीएचसी बेहंदर ले गए जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें संडीला के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उनकी मौत हो गयी।
रविवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी की दो माह पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में दो बेटे अंकित व पवन हैं। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है।
फोटो-06- मृतक के रोते बिलखते परिजन- फोटो : HARDOI