फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः श्रद्धा हत्याकांड पर जताया रोष, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-27 - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड पर लोगों में गहरा रोष व्यक्त है। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता परिशा तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने यह ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद परिशा तिवारी ने कहा कि इस तरह के हत्याकांड समाज के लिए कलंक है। इतनी विकृत मानसिकता वाले लोगों को सरेआम मृत्यु दंड दिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
सरकार को इस ओर कानून बनाकर यह व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कोई इस तरह का जुर्म करने की हिमाकत न कर सके। अधिवक्ता प्रीति द्विवेदी, प्रतिमा मिश्रा, अमृता सिंह, सरस्वती त्रिपाठी, नीतू चंद्रा ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर ऐसे अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर विनीता पांडे, संजीव श्रीवास्तव, साधना शुक्ला, विनय त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें