फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः इंजीनियरिंग छात्रों ने पक्का तालाब की जांच की

विज्ञापन
ोटो-32- ऐतिहासिक रौजा सदर जहां व पक्का तालाब की जांच करती लखनऊ से आए इंजीनियरिंत्र्ग छात्रों की टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने बुधवार को कस्बे की ऐतिहासिक इमारत रौजा सदरे जहां व पक्का तालाब का भ्रमण किया। टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी और सुझाव लिए। टीम की ओर से रौजा और तालाब के सुंदरीकरण और रखरखाव के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्टिंग की कार्यवाही पहले ही शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन

टीम की अगुवाई कर रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक विपिन जायसवाल ने बताया की पूर्व में हुए सर्वेक्षण के आधार पर साफ सफाई के कार्य को प्राथमिकता दी गई थी।
बुधवार को सर्वे के द्वितीय चरण में टीम में शामिल सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों रोहित, सचिन, निखिल, मनमोहन व राहुल ने अत्याधुनिक मशीनों से पक्के तालाब का डंपी लेवलिंग सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लिया। उनके अनुसार अभी यह सर्वेक्षण एवं विश्लेषण का कार्य पांच अगस्त तक जारी रहेगा।
बताया ये पक्का तालाब राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक नवाब सदर जहां के मकबरे के अंतर्गत आता है और सामाजिक व ऐतिहासिक दृष्टि से भी खासा महत्व रखता है। इसलिए पूरे जिले में और देश के लगभग 200 संरक्षित स्मारकों में से इसे भी चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें