फोटो-34- सवायजपुर के बंतला चकौती मार्ग पर क्षतिग्रस्त बिजली का पोल
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। पावर हाउस से चकौती-बंतला पुरवा जाने वाली बिजली लाइन के दो पोल किसी वाहन से क्षतिग्रस्त होकर 15 दिन पहले टूट गए थे। इसके बाद भी इन पोलों को बदला नहीं गया है। इस कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।
बंतला गांव निवासी उमेश, पप्पू, गोपाल, छंगे लाल, प्रकाश ने बताया कई बार बिजली अधिकारियों से नए पोल लगवाने की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
बताया कि उनके गांव में 250 लोग रहते हैं। बिजली नहीं आने से काफी परेशान होना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। अवर अभियंता प्रभात कुमार ने बताया दो से तीन दिन में नए पोल लगवाकर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।