फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः डेंगू के आठ और मलेरिया के चार मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला मलेरिया अधिकारी की टीमे को 00 एलाइजा जांच में आठ डेंगू और चार मलेरिया के मरीज मिले हैं। वहीं टीम ने लापरवाही बरतने पर पांच मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

टीम ने गुप्ता कॉलोनी, शुगर मिल, आजाद नगर, बहरा सौदागर एवं जिला कारागार क्षेत्र में भ्रमण कर सोर्स रिडक्सन एवं मच्छर रोधी औषधि का छिड़काव किया। इस दौरान टीम ने 749 घरों में भ्रमण कर सोर्स रिडक्सन का कार्य किया।
इस दौरान पांच घरों के अंदर मच्छर का लार्वा पाया गया। इन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा मलेरिया की कुल 769 जांच में चार मलेरिया रोगी मिले। जोकि भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के हैं। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार पंकज ने वेक्टर बार्न द्वारा बहरा सौदागर मोहल्ले में कार्यरत टीमों का निरीक्षण किया एवं क्षेत्र में ज्वर रोगियों सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें