फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा- बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
फोटो-29- रेलवे प्लेटफार्म पर महिला को स्ट्रेचर पर ले जाते पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। चंडीगढ़ से आ रही महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर यात्रियों ने ट्रेन में उसका प्रसव कराया। हरदोई स्टेशन पर महिला को उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ट्रेेन में बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर के मिश्रिख निवासी किस्मती 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस से सीतापुर आ रही थी। वह जनरल कोच में यात्रा कर रही थी।
हरदोई स्टेशन से पहले ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर यात्रियों ने 112 नंबर पर सूचना दी लेकिन प्रसव पीड़ा तेज होने पर चलती ट्रेन में ही उसका प्रसव कराया।
विज्ञापन

ट्रेन शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी की महिला सिपाही स्मृति मौर्या, हेड कांस्टेबल इमरान व रविंद कुमार प्लेटफार्म पर पहुंचे और एंबुलेंस से महिला को जिला महिला अस्पताल भिजवाया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों का चिकित्सकों ने परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें