फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ट्रेन से टकराकर दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगला गनेश गांव के पास से निकली लखनऊ-दिल्ली रेलवे रेल लाइन पार करते समय एक दिव्यांग ट्रेन से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव नगला गनेश गांव निवासी रजनीश (37) बाएं पैर से दिव्यांग था। गांव के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन निकली है। सोमवार की सुबह वह शौच जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन से वह टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने बताया कि मृतक अविवाहित था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें