हरियावां। थाना क्षेत्र के बेलाकपूर गांव में रविवार शाम शौच के लिए गए युवक का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
बेलाकपूर गांव निवासी विपिन (29) खेती करता था। रविवार शाम वह गांव के बाहर स्थित तालाब के पास शौच के लिए गया था। कुछ देर बाद तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव तालाब में उतराता देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजन ने आरोपों से इंकार किया है। बताया कि शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबने से विपिन की मौत हुई है।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। एसओ केके यादव ने बताया कि पैर फिसलने से डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।