फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः लापता युवक का 12वें दिन नदी में मिला शव

विज्ञापन
फोटो-13- मृतक विमलेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। पांच जुलाई को बाजार जाने के लिए घर से निकले युवक का शनिवार को गांव से कुछ दूरी स्थित सई नदी में शव पड़ा मिला। चारवाहों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लोधी गांव निवासी विमलेश (25) खेती करता था। पिता राम प्रकाश के मुताबिक पांच जुलाई को बेटा खजूरमई तिराहा स्थित बाजार गया था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा।
आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। आठ जुलाई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गांव के चरवाहे सई नदी के पास जानवर चराने गए तो नदी में शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त विमलेश के रूप में की। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-14- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें