फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः लापता युवक का फंदे पर लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की चर्चा

विज्ञापन
ोटो-10-मौके पर जांच करते अरवल थाने के एसआई धारा सिंह व मौजूद भीड़ हरपालपुर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ऐंड़ा गांव में लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं गांव में युवक के प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ऐंडा गांव निवासी पंकज (20) खेती करता था। वह शुक्रवार से लापता था। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। उसका कहीं पता नहीं लग सका।
शनिवार सुबह खेतों की तरफ शौच को गईं महिलाओं ने आनंद प्रकाश के खेत में खड़े नीम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए।
मृतक आठ भाई और एक बहन में छोटा था। एसओ छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने खुदकुशी की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।

फोटो-16-मृतक पंकज की फाइल फोटो हरपालपुर- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें