ोटो-10-मौके पर जांच करते अरवल थाने के एसआई धारा सिंह व मौजूद भीड़ हरपालपुर
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ऐंड़ा गांव में लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं गांव में युवक के प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऐंडा गांव निवासी पंकज (20) खेती करता था। वह शुक्रवार से लापता था। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। उसका कहीं पता नहीं लग सका।
शनिवार सुबह खेतों की तरफ शौच को गईं महिलाओं ने आनंद प्रकाश के खेत में खड़े नीम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए।
मृतक आठ भाई और एक बहन में छोटा था। एसओ छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने खुदकुशी की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।
फोटो-16-मृतक पंकज की फाइल फोटो हरपालपुर- फोटो : HARDOI