फोटो-30- घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के दिवारी गांव में शनिवार सुबह से लापता किसान का शव दूसरे दिन गांव से कुछ दूरी पर तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव दिवारी निवासी रवि शंकर (25) खेती करता था। शनिवार सुबह वह घर से बिना बताए निकला था। देर शाम तक घर न आने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
रविवार दोपहर खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने नगवा तालाब में उसका शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
तालाब में वह कैसे पहुंचा, इस पर परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। परिजनों ने बताया कि रवि शंकर अविवाहित था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।