फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर गुरुवार शाम घर से निकले युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हादसे में मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली क्षेत्र के कुर्रिया गांव निवासी राजाराम उर्फ राजा भैया (21) मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम वह रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
शुक्रवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूरी पर हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रैक्टर एजेंसी के पास उसका शव पड़ा मिला। टहलने निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने हादसे में मौत होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की दो वर्ष पहले शादी हुई थी, उसकी एक बेटी है। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें