फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सई नदी किनारे पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-28- ग्रामीणों से जानकारी लेते एसओ राजदेव मिश्रा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भरिगवां गांव के पास से निकली सई नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका व्यक्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव कटका मजरा पाला निवासी विजयपाल (25) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम वह गांव के पास से निकली सई नदी में मछली पकड़ने गया था। देर रात तक वापस वह घर नहीं लौटा।
शुक्रवार सुबह नदी की तरफ गए ग्रामीणों ने भरिगवां के पास नदी किनारे उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके चचेरे भाई रामचंद्र व पुलिस को दी। मृतका का चचेरा भाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने बताया कि विजयपाल अविवाहित और घर में अकेला रहता था। उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। इधर गांव में युवक के जहर खाकर जान देने की चर्चा है। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें