हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोदिलपुरवा में गुरुवार देर रात युवक का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के बोदिलप़ुरवा गांव निवासी पवन शुक्ला (25) का शव कमरे की तरफ गए परिजनों ने लटका देखा।
परिजन के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए। घटना में परिजन चुप्पी साधे है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पवन शराब का लती था। जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता रहता था। घरेलू कलह के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि युवक शराब पीने का लती था। प्रथमदृष्ट्या उसने आत्महत्या की है। घटना की वजह के बारे में जांच की जा रही है।