संडीला। कस्बे के मोहल्ला इमलिया बाग के पास स्थित एक खेत की रखवाली करने गए किसान का शव सोमवार सुबह उसके खेत में पड़ा मिला। परिजन ने आरोप से इन्कार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला मलकाना निवासी रईस (50) खेती करता था। मोहल्ला इमलियबाग के पास स्थित उसके खेत में धान की फसल खड़ी है। भाई अतीक ने बताया कि रविवार शाम वह फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह इमलियाबाग निवासी कुछ लोग खेतों तरफ गए। उन्होंने रईस का शव उसके ही खेत में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई ने आरोप से इन्कार किया है।
भाई ने सर्दी लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। मृतक अविवाहित था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।