पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के बिलहिया गांव में एक किसान का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बेटे की शिकायतों से परेशान होकर जान देने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बिलहिया मजरा करीमनगर निवासी जगदीश (55) खेती करता था। सोमवार सुबह वह घर से निकला था। कुछ देर बाद खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने गांव के पूर्व में आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि जगदीश का छोटा बेटा अरुण मंद बुद्धि है। वह गांव में आए दिन हरकतें करता है। इसकी शिकायतें उसे मिल रहीं थी। इससे परेशान होकर जगदीश ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सूचना मिलने पर के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी कोतवाल प्रेमपाल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।