फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मानीमऊ गांव के पास हरपालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के लक्षनपुरवा निवासी संतोष (32) बुधवार शाम सांडी कस्बे से वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन


मानीमऊ गांव के पास हरपालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार संतोष की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसे को देखकर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचे और डीसीएम चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि संतोष बाहर नौकरी करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राज देव मिश्रा के मुताबिक अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें