फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः परिवहन संस्था की मनमानी से राशन वितरण पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का परिवहन करने वाली संस्थाओं की मनमानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। इस पर पांच संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसमें संस्था को ब्लैक लिस्ट करने या फिर जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में 7.78 लाख राशन कार्ड धारक हैं। जिन्हें 1632 राशन की दुकानों से सस्ती दर पर राशन का वितरण किया जाता है। राशन की दुकान तक एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन संस्थाओं को सौंपी गई है। इन संस्थाओं को प्रतिदिन कम से कम दो ट्रक लगाकर राशन की दुकान तक राशन पहुंचाना था, मगर इन संस्थाओं ने समय से राशन की दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा।
इससे वितरण की तिथि से पांच दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक कई राशन की दुकानों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचा है। इस कारण राशन कार्ड धारकों को दुकानों से वापस लौटना पड़ रहा है। खाद्यान्न को राशन की दुकानों तक न पहुंचाने और विभागीय बैठक में शामिल न होने पर पांच परिवहन संस्थाओं पर कार्रवाई की संस्तुति की गई हैं।
विज्ञापन

इनमें मेसर्स मेहर रोड लाइंस, मेसर्स सोही कंस्ट्रक्शन, मेसर्स शिव शक्ति का ट्रैक्टर एवं सप्लायर, मेसर्स ओम प्रकाश गुप्ता, मेसर्स जितेंद्र सिंह शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है और खाद्यान्न को राशन की दुकानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि जो भी संस्था लापरवाही करेंगी। उसके खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने या फिर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें